बदायूं
VIDEO : बदायूं में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायरिंग के मामले नहीं थम रहे हैं। बदायूं में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोथा मोहल्ले में शुक्रवार रात एक शादी समारोह था। एक युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया और उसने लगातार दो फायर किए। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। अभी यह पता नहीं चला है कि फायरिंग करने वाला कौन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।