बरेली
VIDEO : पुरानी पेंशन के लिए हवन पूजन… एनपीएस स्वाहा के नारे लगाए
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। बरेली में रविवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने रविवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में हवन पूजन कर अपनी मांग को बुलंद किया। कर्मचारियों ने सदबुद्धि यज्ञ करते न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) स्वाहा के नारे लगाए। विधायकों और सांसद को पेंशन दिए जाने पर सवाल किए कहा कि जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है तो जनप्रतिनिधियों को क्यों मिल रही है। हवन पूजन में संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक रामलाल कश्यप, आलोक चौहान जितेंद्र कुमार पाठक, संजीव पाल समेत कई कर्मचारियों ने भाग लिया।



