शाहजहाँपुर

VIDEO : हादसे में अस्पताल कर्मी की मौत, बाइक घिसटने से निकली चिंगारी से ट्रक बना आग का गोला

Connect News 24

बरेली के निगोही में सरकारी अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। इधर, टक्कर लगने से हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान रोड पर आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। निगोही थाना क्षेत्र के उदारिया गांव के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा पुवायां के ग्राम गंगसरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात थे। वह मंगलवार सुबह बाइक से अस्पताल जाने को निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे निगोही थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव के पास पुवायां की ओर से आ रहे ट्रक और उनकी बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक भगा दिया। ट्रक के पहिये में बाइक फंसी रह गई। करीब एक किलोमीटर आगे बाइक की रगड़ से निकली चिंगारी से ट्रक के तेल टैंक में आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक में आग फैल गई। इस दौरान चालक और हेल्पर भाग निकले। ट्रक में खली भरी हुई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button