VIDEO : बरेली में किसानों ने चीनी मिल के जीएम को दौड़ाकर पीटा, विधायक-एसडीएम के सामने हुई घटना
बरेली के हाफिजगंज में ओसवाल चीनी मिल क्षेत्र के बाहर से बिचौलियों के जरिये गन्ना खरीदने से गुस्साए किसानों ने रविवार शाम को हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने मिल के महाप्रबंधक (जीएम) वीएन मिश्र को विधायक और एसडीएम के सामने दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बमुश्किल जीएम को किसानों से छुड़ाया। एसडीएम के निर्देश के बाद बाहर से लाई गईं गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मिल पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
चीनी मिल के जीएम वीएन मिश्रा ने बताया कि मिल पर बिना पर्ची के एक भी गन्ना नहीं खरीदा जाता है। पिछले बकाये का धीरे-धीरे भुगतान किया जा रहा है। कुछ लोग राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से विरोध कर रहे हैं। जब मिल में विधायक व एसडीएम नवाबगंज खड़े थे तो मैं वहां पहुंचा, लेकिन रास्ते में ही किसानों ने मुझे घेरकर मारपीट की।



