शाहजहाँपुर
VIDEO : मेडिकल कॉलेज में महिला तीमारदार से अभद्रता, डॉक्टर ने कहा- इसे बाहर निकालो; टीबी मरीज की मौत
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डीवीडी वार्ड में मरीज की मौत हो गई। हरदोई जिले के शाहबाद निवासी हाकिम लाल (70) टीबी से पीड़ित थे। चार दिन से उनका उपचार चल रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के उपचार में लापरवाही की। जब महिला तीमारदार ने डॉक्टर से मरीज को देखने के लिए कहा तो वह भड़क गए। डॉक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर महिला तीमारदार को बाहर निकलवाने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, महिला ने डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

