रामपुर
VIDEO : प्रभु यीशु ने लिया जन्म…उल्लास में डूबा शहर, रामपुर में गूंजा मेरी क्रिसमस
क्रिसमस के मौके पर शहर में कई जगह कार्यक्रम आयाजित किए गए। मेरी क्रिसमस की गूंज चारों ओर सुनाई दी। चर्चों को रंग बिरंगी झालरों से सुंदर ढंग से सजाया गया। शाम से ही चर्च में लोग पहुंचने लगे थे। रात में प्रभु के जन्म लेने के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च और आंबेडकर पार्क स्थित मैथोडिस्ट चर्च समेत जिले भर की अन्य चर्चों में क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गईं।