बरेली
VIDEO : बरेली में मनौना धाम के महंत ने महिला को धक्का देकर गिराया, तख्त-ठेले पलटे… दुकानदारों से की अभद्रता
बरेली में प्रभु खाटू श्याम से जुड़े मनौना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान का ठेले व तख्त पलटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महंत दुकानदारों से मारपीट करते व महिला को धक्का देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद महंत ने एक और वीडियो जारी कर इसे खुराफातियों की शरारत बताया है।



