बरेली

VIDEO : बरेली में महिला सुरक्षा को लेकर निकाली गई मिशन शक्ति रैली, स्कूल की छात्राएं हुईं शामिल

Connect News 24

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के तहत रैली निकाली गई। रामपुर गार्डन से हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति रैली को रवाना किया गया। रैली में तमाम स्कूलों की छात्राएं व महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। इस मौके पर वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी सुशील घुले चंद्रभान, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,विधायक संजीव अग्रवाल, नगर आयुक्त निधि गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति रैली का समापन संजय कमेटी हॉल में हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button