बरेली

ोतमंचे पर डिस्को: अशरफ के गुर्गे फुरकान नवी का वीडियो, दोस्तों संग की बर्थडे पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग

Connect News 24

Ashraf henchmen are seen firing indiscriminately at Furqan Navi birthday party

फायरिंग करते अशरफ के गर्गे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड से पहले अतीक और अशरफ के गुर्गे मौज काट रहे थे। दहशत फैलाने के लिए वे अक्सर हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करते थे। उनकी कारस्तानी अब सामने आ रही है। जेल जा चुके गुर्गे फुरकान नवी के जन्मदिन की पार्टी के वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग तमंचों से हवाई फायरिंग कर रहे हैं।

लल्ला गद्दी और सद्दाम की मदद से अशरफ से मुलाकात करने वाला मुंशीनगर का फुरकान इन दिनों जेल में है। 

एसआईटी ने अशरफ की मदद करने के आरोप में फुरकान को जेल भेजा था। उसकी अशरफ से जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सौदेबाजी चल रही थी। अब फुरकान के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह तलवार की तरह दिखने वाले चाकू से पांच बर्थडे केक एक साथ काट रहा है। दूसरी ओर उसकी बर्थडे पार्टी में अवैध हथियारों से अंधाधुंध हवाई फायरिंग की जा रही है। तेज संगीत पर फुरकान और उसके साथी फायरिंग कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि फुरकान ने यह पार्टी अपने जन्मदिन के मौके पर पांच महीने पहले पीलीभीत रोड पर एक होटल में आयोजित की थी। इसमें कई बदमाश शामिल हुए थे। वीडियो में बारादरी के गौटिया का एक युवक फायरिंग करते दिख रहा है। वह लल्ला गद्दी और फुरकान का करीबी है। वहीं इज्जतनगर क्षेत्र का एक युवक भी पार्टी में फुरकान से केक कटवा रहा है। चर्चा है कि इस पार्टी में अशरफ का साला सद्दाम भी शामिल था। हालांकि वीडियो में वह नहीं दिख रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button