बरेली

VIDEO : जरुरतमंदों की बचाने को जान… अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Connect News 24

बरेली में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 300 बेड अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया है। इसमें सुबह नौ बजे से ही लोग रक्तदान करने पहुंचने लगे। शिविर में सबसे पहले क्षत्रपाल गंगवार ने रक्तदान किया। सुनील सिंह ने महादान कर अपना फर्ज निभाया। रक्तदाताओं ने दूसरे लोगों से भी रक्तदान की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं के हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी, वजन आदि की निशुल्क जांच की गई। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने किया। सीएमओ ने बताया कि प्राप्त रक्त हीमोफीलिया, थैलेसीमिया समेत अन्य दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है। शहरवासियों से रक्तदान की अपील की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button