VIDEO : यूपी खो-खो टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, शाहजहांपुर में हुआ ट्रायल

शाहजहांपुर में 33वीं सब जूनियर और 42वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम का चयन ट्रायल भारतीय खो-खो संघ के निर्देशन में रोजा थर्मल पावर टाउनशिप में हुआ। रविवार को सुबह 1 बजे से शुरू हुए ट्रायल में प्रदेश भर से खिलाड़ी पहुंचे, जिन्होंने यूपी टीम में चयन के लिए खूब पसीना बहाया।
भारतीय खो-खो संघ फेडरेशन की ओर से ट्रायल कॉर्डिनेटर नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि इस ट्रायल में प्रदेश भर के लगभग तीन से चार सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें वह अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन चयनकर्ताओं को दिखाएंगे। उसी के आधार पर चयन किया जाएगा। बताया कि सभी खिलाड़ियों के ट्रायल की समुचित व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। इस ट्रायल में उत्तर प्रदेश खो-खो की सब जूनियर एवम जूनियर टीम बालक बालिका का चयन होगा। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, रविंद्र कुमार, सत्यपाल, ओमप्रकाश, अशोक अग्रवाल, विपिन कुमार अग्निहोत्री, प्रमोद कुमार पांडे, शिवम केशरी, मुजस्सीर खान, सचिन प्रेमी, सतवीर सिंह, वीरपाल सिंह यादव, सुनील तिवारीमौजूद रहे।