बरेली
VIDEO : पीलीभीत में मुख्यमंत्री के सामने न खुले वन विभाग के इंतजामों की पोल, पुलिस ने किसान नेता को किया नजरबंद
पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान कहीं बाघों को लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन न करें। इसको लेकर अफसरों ने किसान नेता को नजरबंद कर दिया है। सीओ पूरनपुर के निर्देश पर जमुनिया चौकी पुलिस मथना जपती निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी को पहले माधोटांडा थाने लाई। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली ले जाकर नजरबंद कर दिया।



