रामपुर

VIDEO : रामपुर के भोट थाने में घुस गया अजगर, पुलिसकर्मियों में मच गई भगदड़

Connect News 24

भोट थाना परिसर में 13 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने पर पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पीपली वन में छोड़ दिया।

सोमवार की रात पुलिस कर्मी खाना खाकर गश्त के लिए निकल रहे थे। इसी बीच परिसर में अचानक अजगर दिखाई दिया। अचानक हलचल मचने के बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

भीड़ को देख अजगर थाना परिसर से बाहर हाईवे किनारे बने गड्ढे पर पहुंच गया। पुलिस कमियों की सूचना पर हाईवे पर गश्त पर निकले थानाध्यक्ष निशा खटाना भी मौके पर पहुंची। इसके साथ वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button