बरेली

वीडियो: व्यापारी को एसडीएम ने मारे थप्पड़, कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम; अधिकारी को मुख्यालय से किया गया संबद्ध

Connect News 24

SDM slaps cement businessman in Bilsi Badaun incident captured in CCTV

व्यापारी को पीटते एसडीएम का वीडियो वायरल
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी में सीमेंट व्यापारी की दुकान पर गए एसडीएम ने किसी बात पर व्यापारी पर जमकर थप्पड़ बरसाए। पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गुरुवार को व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम को बिल्सी से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया, साथ ही मामले की जांच एडीएम एफआर को दी गई है। 

मोहल्ला संख्या छह निवासी सीमेंट व्यापारी मोहित वार्ष्णेय पुत्र पन्नालाल का कहना है कि बीती बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाईपास मार्ग स्थित अपने प्रतिष्ठान के काउंटर पर बैठकर कैश का मिलान कर रहा था। इसी दौरान एसडीएम बिल्सी जीत सिंह राय अपने अर्दली और दो होमगार्ड के साथ वहां आए और उससे बदरपुर की गाड़ी के बारे मे पूछताछ करने लगे। उसने अपने प्रतिष्ठान पर हाल ही में कोई गाड़ी न उतरने की बात कहते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button