VIDEO : पीलीभीत में धरनास्थल पर लाउडस्पीकर को लेकर आमने-सामने हुए सपाई और प्रशासन
पीलीभीत के कलेक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर लाउडस्पीकर को हटवाने को लेकर शुक्रवार को गठबंधन और प्रशासन के लोग आमने-सामने आ गए। शुक्रवार को महागठबंधन के साथ सपाई कलक्ट्रेट में सांसदों के निलंबन को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। धरनास्थल पर लाउडस्पीकर को एसडीएम कार्यालय की ओर लगा दिया था। इस पर सदर कोतवाल लाउडस्पीकर हटाने का प्रयास किया तो सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस प्रशासन और अधिकारी भी अलर्ट हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता और अधिकारियों में तीखी नोकझोंक हुई। सपा नेताओं का आरोप था कि उन्हें न संसद में बोलने दिया जा रहा है, न ही जिले में अधिकारियों के सामने।



