पीलीभीत
VIDEO : यह जंगल का नहीं आबादी का नजारा है… पेड़ पर कभी दीवार पर चढ़ता दिखा बाघ
पीलीभीत में जंगल से बाहर आबादी के निकट बाघों की चहलकदमी ग्रामीणों के लिए मुसीबत तो बनी ही है, साथ ही दीदार के लिए भी लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। कलीनगर के पिपरिया संतोष गांव के निकट दो दिन से डेरा जमाए बाघ का शुक्रवार को दिन भर झाड़ियों में डेरा जमाए रहा। इस दौरान कई ऐसे दृश्य सामने आए। जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। कभी बाघ पानी पीता नजर आया और कभी पेड़ पर चढ़ता उतरता। यही नहीं कुछ दूर पर बनी बाउंड्री के पास पहुंचा बाघ दीवार पर भी चढ़ गया। यह नजारा देखने के लिए पुलिस अपना काम भूलकर बाघ को निहारती और तस्वीरें लेती दिखाई दी।

