पीलीभीत

VIDEO : पेड़ से दुलार या फिर गुस्से का इजहार… पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ का ये वीडियो कर देगा रोमांचित

Connect News 24

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने से जंगल से सटे इलाकों में उनकी चहलकदमी भी बढ़ गई है। अब बाघ खेतों के अलावा जंगल किनारे आसानी से लोगों को दिखाई देने लगे हैं। जंगल के बीच से गुजरे रास्तों पर चलने वालों को भी बाघ के दीदार हो रहे हैं। लोगों को कभी-कभी बाघ ऐसी हरकतें करते दिख जाते हैं, जो रोमांचित कर देती हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ जंगल में पेड़ पर लिपटता दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह चढ़ने का प्रयास कर रहा हो। इस दौरान वह मुंह से पेड़ की छाल काटता है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि बाघ या तो पेड़ से दुलार रहा है या फिर गुस्से का इजहार कर रहा है। इससे पहले भी ऐसा ही एक वीडियो जंगल में भालू की मौजमस्ती का वायरल हुआ था, जिसमें भालू मस्ती में सड़क पर जाता दिखाई दे रहा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button