Video: धान के खेत में घात लगाए बैठा था टाइगर, जिसे देख किसान के फूले हाथ-पैर, मच गई चीख-पुकार

जंगल से निकल धान के खेत में पहुंचा बाघ
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर बाघ आबादी वाले इलाके में पहुंच रहे हैं। माला रेंज के गांव रानीगंज में बुधवार सुबह खेतों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाघ धान के खेत में पहुंच गया। बाघ को देखकर खेत में मौजूद किसान के हाथ-पैर फूल गए। उसने मचान पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
किसान की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग लाठी डंडा लेकर शोर मचाने लगे। उन्होंने पटाखा दागते हुए बाघ को खदेड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाघ धान के खेत में भागता दिखाई दे रहा है। किसानों ने इलाके में बाघ आने की सूचना वन विभाग को दी है। फिलहाल इलाके में दहशत बनी हुई है।