शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में निकली विसर्जन शोभायात्रा, मटकी फोड़ने के दौरान पिलर टूटकर गिरा; हादसा टला

Connect News 24

शाहजहांपुर में मठिया के महाराजा के विसर्जन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल किए। विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह मटकी फोड़ स्पर्धा भी हुई, जिसमें मटकी फोड़ने के लिए युवाओं का उत्साह सातवें आसमान पर था। एक जगह पर मटकी फोड़ने के दौरान पिलर टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि पिलर की चपेट में कोई नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

विसर्जन की शोभायात्रा शर्मा जी के डेरे से शुरू हुई और चारखंभा, गर्रा फाटक होते हुए घाट पर पहुंची, जहां पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बप्पा को अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण दिया गया और सुख शांति व समृद्धि प्रदान करने की कामना की गई। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के प्रवता सूचित सेठ, अरुण रस्तोगी, मनोज शर्मा, रानू शर्मा, अर्पित कपूर, अनीता शर्मा, कीर्ति रस्तोगी, सोनाली शर्मा, वैशाली कौर, वैशाली, सर्वजीत सिंह, नेहा अग्रवाल, स्वाति कपूर, अनीता कपूर, चिराग गुप्ता, प्रदीप मल्होत्रा, अमित वैश्य, विशाल कटियार, शालू शर्मा आदि शाम रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button