पीलीभीत

Pilibhit News: डेंगू ने बढ़ा दिए कीवी और बकरी के दूध के दाम

Connect News 24

Dengue increased the prices of kiwi and goat milk

बारार में लगी फलो की दुकान । संवाद

पीलीभीत। जिले में डेंगू व मलेरिया के तेजी से फैल रहा है। लोगों की मौत भी हो रही है। इनमें अधिकांश की मौत प्लेटलेट्स की कमी से हो रही हैं। सोमवार को कॉन्वेंट स्कूल की टीचर की मौत भी डेंगू होने पर प्लेटलेट्स की कमी के कारण हुई। यही कारण है कि लोग कीवी फल, बकरी का दूध समेत नारियल पानी का खूब उपयोग कर रहे हैं। बाजार में इनकी मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ गए हैं। बकरी का दूध 100 रुपये किलो बिक रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 51 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। आयुर्वेद में इसे दंडक या वात कफ ज्वर बोला जाता है। डेंगू के दौरान लोगों में प्लेटलेट्स की कमी के साथ कमजोरी, सुस्ती समेत तमाम दिक्कतें होने लगती है। प्लेटलेट्स की कमी मौत का कारण बन सकती है। ऐसे में मरीज प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए हर जरूरी उपाय कर रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को तरल पदार्थों के साथ गिलोय, बकरी का दूध, कीवी फल, पपीता का सेवन करने की सलाह भी दे रहे हैं। यही कारण है कि बाजार में एकाएक कीवी, पपीता, बकरी का दूध, गिलोय, नारियल पानी की मांग बढ़ गई है।

इन वस्तुओं पर बढ़ गए मूल्य

वस्तु पहले अब

बकरी का दूध 40-45 किलो 80-100 किलो

कीवी 20-25 प्रति पीस 40-45 प्रति पीस

पपीता 45-50 किलो 70-80 किलो

नारियल पानी 45-50 80

वर्जन:

बुखार के मरीज बढ़ने पर लोगों का आयुर्वेद की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्लेटलेट्स की कमी न हो इसलिए लोगों से कीवी, पपीता, बकरी का दूध आदि लेने की सलाह दी जा रही है। मरीज को बीमारी देखते हुए दवा दी जा रही है। – ओपी मौर्य, आयुष चिकित्सक, आयुष विंग पीलीभीत।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button