शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर के हनुमत धाम पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Connect News 24

शाहजहांपुर में जिला कुश्ती संघ की ओर से हनुमत धाम पर दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की मंगलवार को शुरुआत हो गई। जिलाध्यक्ष विनय कुमार और सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बजरंग बली का पूजन किया। इसके बाद पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। रेड और ब्लू ग्रुप के पहलवानों ने कुश्ती में दांव पेंच लगाए। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीन राउंड में चली कुश्ती में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया। सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। इसमें चयनित पहलवान मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button