रामपुर

UP: रात में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा युवक, लोगों ने चोर समझकर पीटा, पुलिस आई तो लव स्टोरी का हुआ खुलासा

Connect News 24

UP: young man reached home night meet girlfriend, people thought he was thief and beat him up

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पिटाई (प्रतीकात्मक)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


संभल जिले से शाहबाद क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने चोर समझकर दबोच लिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए गांव के संभ्रांत लोग लगे हुए हैं। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बीती देर रात करीब एक बजे संभल जिले से एक युवक ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमिका से मिलने आया था।

मौका पाकर प्रेमी घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद प्रेमिका के परिवार के बीच जाग हो गई। परिजनों ने जब प्रेमी को देखा तो परिजन उसे चोर समझ बैठे। उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर गांव के संभ्रांत लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को खुद आरोपी प्रेमी ने घटना के बारे में बताया।

जिसके बाद आरोपी प्रेमी को ढकिया पुलिस बुलाकर हवाले कर दिया। बताया गया कि प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय हो गया था। उसकी शादी भी सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुई थी। चर्चा है कि घटना के बाद युवती से जिसका रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी तोड़ने की बात कही है। वहीं आरोपी प्रेमी भी दूसरी बिरादरी का का बताया जा रहा है।

जानकारी के बाद आरोपी प्रेमी के परिजन भी ढकिया पहुंच गए थे। उधर गांव के कुछ संभ्रांत लोग भी मामले को सुलझाने में जुटे गए थे। इस घटना के बाद पूरे दिन गांव और आस-पास के गांव में चर्चा चलती रही। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button