बरेली
VIDEO : ‘रोज देना पड़ेगा मुर्गा या महीने में दो हजार रुपये रंगदारी’, मना करने पर दबंगों ने मीट विक्रेता को पीटा
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फरीदापुर चौधरी निवासी मुर्गा मीट विक्रेता तस्लीम से दबंगों ने मुफ्त में एक किलो मुर्गा मांगा। तस्लीम ने इनकार किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। तस्लीम ने एसएसपी से मिलकर गांव के इन दबंगों की शिकायत की।
आरोप लगाया कि दबंगों ने उसका काम धंधा चौपट कर रखा है। वह हर महीने रोज एक किलो मुर्गा मांग रहे हैं। साफ चेतावनी दे रखी है कि मुर्गा न देने पर महीने में दो हजार रुपये की रंगदारी दे दो। वह काफी परेशान हो चुका है। एसएसपी ने मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।


