शाबाश : टांडा के मतदाताओं ने फिर बनाया रिकॉर्ड
रामपुर। निकाय चुनाव में टांडा के मतदाताओं ने एक बार फिर से रिकॉर्ड कायम किया है। यहां के मतदाताओ ने 2017 के निकाय चुनाव के रिकॉर्ड को कायम रखा है। 2017 के निकाय चुनाव में टांडा में जहां 76.2 फीसदी मतदान हुआ है। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में टांडा के 74.91 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
टांडा में मतदाताओं की संख्या 33973 है। इसमें से 26198 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होते ही टांडा के मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार लग गई । सुबह नौ बजे से वहां 8.94 फीसदी मतदान हुआ था, जो 11 बजे बढ़कर 23.75 फीसदी हो गया। दोपहर एक बजे से 32.76 फीसदी और तीन बजे तक टांडा में मतदान का आंकड़ा 54.80 फीसदी था। शाम पांच बजे तक टांडा के बूथों पर 65.92 फीसदी मतदान हुआ था। छह बजे मतदान संपन्न होने के बाद जब अंतिम आंकड़े सामने आए तो 74.91 फीसदी मतदान के साथ टांड़ा पूरे जिले में अव्वल था। टांडा के मतदाताओं ने इस चुनाव में न सिर्फ बढ़ चढ़कर भाग लिया है बल्कि जिले की सभी निकायों में सबसे अधिक मतदान करने के अपने रिकॉर्ड को कायम रखा। डा के मतदाताओं ने जहां वोट डालने का रिकॉर्ड बनाया है तो रामपुर के मतदाताओं ने वोट नहीं डालने का। रामपुर के मतदाताओं ने वोट नहीं डालने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। 2017 के निकाय चुनाव में रामपुर में 43.02 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस साल घटकर 38.12 फीसदी रह गया है। जबकि यहां पर मतदाताओं की संख्या पूरे जिले में सबसे अधिक है और यहां वार्ड भी अन्य निकायों के मुकाबले अधिक है। ब्यूरो