बरेली

Bareilly News: गैंगस्टर मामले में सर्वजीत का नाम भी बढ़ा सकती है पुलिस

Connect News 24

बरेली। रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा गया सर्वजीत बख्शी एलायंस ग्रुप के निदेशकों के साथ कई मुखौटा कंपनियों में पार्टनर था। सर्वजीत ने दूसरे राज्यों के पते पर कई मुखौटा कंपनियां पंजीकृत करा रखी हैं, जिसमें एलायंस बिल्डर्स के निदेशक भी जुड़े हैं। पुलिस सर्वजीत और एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों के बीच लेनदेन के सुबूत जुटा रही है। सुबूत मिलते ही सर्वजीत का नाम गैंगस्टर के मुकदमे में शामिल किया जा सकता है।

रंगदारी मामले की विवेचना कर रही इज्जतनगर पुलिस भी चार्जशीट लगाने की तैयारी में है। फिलहाल ट्यूलिप टावर के मालिक सर्वजीत को इज्जतनगर पुलिस ने रंगदारी के मामले में जेल भेज दिया था। इसके बाद से उसके पार्टनर भी दहशत में आ गए हैं। वे सुबूत मिटाने में जुटे हैं, लेकिन पुलिस सर्वजीत की कंपनियों के खातों की जांच कर रही है। एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों और सर्वजीत के बीच लेनदेन के सुबूत मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सर्वजीत को प्रशासन की तरफ से भूमाफिया भी घोषित किया जा सकता है।

लेनदेन के सुबूत मिलने पर गैंगस्टर के मुकदमे में सर्वजीत का नाम बढ़ाया जाएगा। उस पर भूमाफिया की कार्रवाई भी कराई जाएगी। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button