Weather: रिकॉर्ड बारिश के बाद मानसून की विदाई, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास; बदलते मौसम में रखें ख्याल

बदलने लगा मौसम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस साल मानसून खासा मेहरबान रहा। बरेली में जून से सितंबर तक रिकॉर्ड बारिश के बाद बुधवार को इसकी विदाई हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 29 सितंबर से मानसून हिमालय की तलहटी से खिसकने लगा था। चटक धूप निकलने से वायुमंडलीय नमी में भी गिरावट दर्ज की गई।
अब दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को और पीछे खिसकने के साथ ही बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों (बुंदेलखंड के कुछ भागों को छोड़कर) से विदा हो गया। प्रदेश में मानसून की विदाई रेखा पीलीभीत से उरई होते हुए गुजरी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के शेष पश्चिमी भाग, मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों से भी दो-तीन दिन में मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इस साल मानसून के दौरान 968 मिमी बारिश हुई। जबकि बीते साल 602 मिमी बारिश हुई थी।



