बरेली

Weather Update: बरेली में आज भी तेज बारिश के आसार, चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Connect News 24

heavy rain forecast in Bareilly for next four days

आसमान में छाए काले बादल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गुरुवार को तेज बारिश का अलर्ट है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले बुधवार सुबह तेज बारिश हुई, लेकिन इसके बाद निकली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसा कई दिन से हो रहा है, जब सुबह-सुबह बारिश होती है और दिन में धूप खिलती है। अगले चार दिन तक भी यूं ही माहौल बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर पर पश्चिमी विक्षोभ हावी है, मगर निम्न वायुदाब के अभाव से झमाझम बारिश के लिए माहौल नहीं बन रहा है। दिनभर धूप के चलते उच्च वायुदाब हावी हो रहा है और रात में निम्न वायुदाब का मिजाज बनने के बाद अचानक बादलों का जमावड़ा लग रहा है। करीब आधे घंटे तक बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें- सिंघम स्टाइल’ पड़ा भारी: पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर, सच जानकर अफसर रह गए हैरान

अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज भी ऐसा ही बने रहने की संभावना है। दो दिनों से एक जैसा माहौल होने से तापमान भी स्थिर है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे और नमी 87 फीसदी दर्ज की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button