मनोरंजन

जब रेखा संग अफेयर की खबरों को लेकर जया बच्चन पर भड़के थे अमिताभ, जानिए क्यों लगाई थी फटकार

Connect News 24

 Amitabh Bachchan Angry On Jaya Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भले ही शादी जया बच्चन (Jaya Bachchan) से की हो लेकिन उनका दिल खूबसूरत अदाकारा रेखा के लिए भी धड़क चुका है. आज भी बिग और रेखा के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में सुनने को मिल जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको इन तीनों की लाइफ से जुड़ा वो किस्सा बताने जा रहे हैं. जब रेखा की वजह से अमिताभ ने जया बच्चन को मीडिया के सामने जमकर फटकार लगाई थी.

रेखा को लेकर जया पर भड़के थे अमिताभ बच्चन

रेखा ने कभी भी अपने औऱ अमिताभ के रिश्ते को सीक्रेट नहीं रखा लेकिन बिग बी ने कभी भी रेखा के साथ अफेयर की खबरों पर हां नहीं भरी. वहीं एक बार रेखा से अफेयर की खबरों पर अमिताभ इस कदर गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने जया बच्चन को सरेआम लताड़ लगा दी थी. इस बात का जिक्र खुद पत्रकार करण थापर ने अपनी किताब में किया था. उन्होंने लिखा था कि, एक इंटरव्यू में जब अमिताभ बच्चन से रेखा को लेकर सवाल किया गया तो वो काफी भड़क गए और उन्होंने मीडिया से तो कुछ नहीं कहा लेकिन अपना सारा गुस्सा जया बच्चन पर उतार दिया.  

करण थापर ने बताया कि, जब अमिताभ बच्चन अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे तो मीडिया ने उन्हें एक पार्टी दी थी जिसमें उनसे कई सवाल भी पूछे गए थे. वहीं जब अमिताभ से रेखा और परवीन बाबी से उनके अफेयर को लेकर बात की गई तो उन्होंने इन खबरों का खंडन कर दिया.

इस वजह से किया जया पर गुस्सा

लेकिन फिर उन्होंने अपना सारा गुस्सा जया बच्चन पर तब उतारा जब वो इंटरव्यू के बाद साथ में लंच कर रहे थे. तब जया ने अभिताभ से चावल परोसने के बारे में पूछा तो वो भड़त गए और बोले “आप जानती हैं कि मैं चावल नहीं खाता.. तो आप ये क्यों पूछ रही हैं. तब जया ने कहा कि मैं ऐसा इसलिए पूछ रही हूं क्योंकि अभी तक रोटियां नहीं आई हैं..” जया की ये बात सुनकर अमिताभ और गुस्सा हो गए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि रोटियां नहीं आईं, लेकिन इसके बदले मुझे चावल देना बंद करो..”

यह भी पढ़ें-

पहले राज कपूर की बेटी से सगाई…फिर थामा संजय दत्त की बहन का हाथ, जानिए Kumar Gaurav की लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button