मनोरंजन

जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिलीं ईशा देओल, सनी देओल ने किया था पूरा इंतजाम

Connect News 24

Isha Deol Meets Dharmendra First Wife: सनी देओल के बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंध गए हैं. उनकी शादी में पूरी देओल फैमिली शामिल हुई. हालांकि हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां इस शादी से दूर रहीं. ईशा देओल ने शादी के बाद सनी के बेटे करण देओल को शुभकामनाएं दीं जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गईं. वैसे सनी और ईशा पुरानी बातों को भुला कर एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. हाल ही में जब ईशा ने करण को शादी की शुभकामनाएं दीं तो कुछ ऐसा ही नजर आया. 

हेमा मालिनी की पूरी फैमिली वैसे तो धर्मेंद्र की पहली फैमिली से हमेशा अलग रहती है, हालांकि एक बार ईशा देओल की प्रकाश कौर से मुलाकात हो चुकी है. इसका खुलासा खुद ईशा ने किया था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे अभय देओल के पिता से मिलने का पूरा इंतजाम उनके सौतेले भाई सनी देओल ने किया था.

जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी से मिली थीं ईशा देओल
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल की जीवनी में ईशा ने खुलासा किया कि कैसे वो प्रकाश कौर के घर में जाने वाली हेमा मालिनी के परिवार की पहली सदस्य बनीं थीं. इस बात का दावा किया गया कि हेमा मालिनी की फैमिली को धर्मेंद्र के घर में घुसने नहीं दिया गया था. हालांकि वो धर्मेंद्र के भाई और अभय देओल के पिता अजीत देओल से एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं. इस बीच 2015 में वो काफी बीमार हो गए थे और ईशा उनसे मिलना चाहती थीं.

धर्मेंद्र के घर पर चल रहा था इलाज
ईशा ने याद किया कि अजीत देओल काफी बीमार हो गए थे और उनका इलाज धर्मेंद्र के घर पर चल रहा था. ऐसे में ईशा के पास धर्मेंद्र के घर जाने के अलावा कोई और दूसरा चारा नहीं बचा था. इस दौरान सनी ने धर्मेंद्र के घर पर उन्हें अजीत से मिलने में मदद की थी. तब ईशा पहली बार धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से मिलीं. साथ ही पहली बार ही था जब ईशा ने प्रकाश कौर से बातचीत की थी. ऐसे में मिलते ही ईशा ने प्रकाश कौर के पैर छू लिए. फिर क्या था प्रकाश कौर का दिल भी पिघल गया और उन्होंने ईशा को आशीर्वाद दिया और वहां से चली गईं.

चाचा से मिलने में सनी देओल ने की मदद
ईशा ने आगे बताया, ‘मैं अपने चाचा से मिलकर उन्हें रिस्पेक्ट देना चाहती थी, वो मुझसे और अहाना से बहुत प्यार करते थे और हम अभय के भी बहुत करीब थे. हमारे पास उसके घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. वो अस्पताल में भी नहीं थे कि हम उनसे वहां मिलते. इसलिए मैंने सनी भैया को फोन किया और उन्होंने उनसे मिलने की पूरी व्यवस्था की.’

यह भी पड़ें: Alia Bhatt के हॉलीवुड डेब्यू पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं पापा महेश भट्ट, बेटी की तारीफ में कही ये बात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button