मनोरंजन

जब स्टार्स के सामानों की नीलामी से हुई लाखों की कमाई

Connect News 24

7 iconic Bollywood Items: बॉलीवुड में कई आइकॉनिक फिल्में बनीं हैं. जिन्होंने ऐसा इतिहास रचा कि वो हमेशा लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाकर रखेंगी. कुछ फिल्में ने तो लोगों के दिलों पर ऐसा राज किया कि उनके स्टार कास्ट, सीन से लेकर उनमें उपयोग होने वाला सामान भी खासा पॉपुलर हो गया. फिल्मों का जूनून तो आपने देखा होगा लेकिन कुछ फिल्मों का जूनून लोगों के सिर इस कदर सवार हुआ कि उसमें उपयोग होने वाले सामान को लेने के लिए वो कितनी भी कीमत चुकाने को तैयार थे. तो चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों में इस्तेमाल हुए उन सामानों के बारे में जो सबसे ज्यादा कीमत में नीलाम हुआ.

लगान का आमिर खान का बैट
फिल्म लगान साल 2000 की सबसे बड़ी फिल्म थी. इस फिल्म की दीवानगी ऐसी रही कि इसे आज भी लोग देखते हैं. वहीं इस फिल्म में आमिर खान और गांव वालों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला बैट 1,56,000 में नीलाम हुआ था. इस बेट पर आमिर खान और लगान के अन्य एक्टर्स के आटोग्राफ भी थे.

मुझसे शादी करोगी में सलमान खान का टॉवल
आपको फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान का टॉवेल तो आपको याद ही होगा. इस फिल्म में सलमान खान ने सॉन्ग ‘जीने के हैं चार दिन’ में टॉवल के साथ डांस करके फैंस के दिलों में आग लगा दी थी. सलमान खान के इस टॉवल को बाद में ‘स्नेहा’ नाम के एनजीओ को डोनेट कर दिया गया था. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इस टॉवल की नीलामी से 1,42,000 हजार रुपए की कमाई हुई थी.

देव आनंद की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
देव आनंद अपने जमाने के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उनकी 45 ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर्स 4,00,000 रुपए में नीलाम हुई थीं.

प्रियंका चोपड़ा क्रिश्चियन लुबोटिन शूज और गेविन मिगुएल ड्रेस
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है. प्रियंका का नाम भी उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल है जिनकी पर्सनल चीजों की नीलामी कर अच्छी खासी कमाई हुई है. दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के आटोग्राफ किए उनके लुबोटिन जूते 2.45 लाख रुपए में नीलाम हुए थे. जो उन्होंने यूनिसेफ को डोनेट कर दिए थे. वहीं उनकी गेविन मिगुएल ड्रेस जिसकी नीलामी 50 हजार में हुई थी.

आमिर खान ने नीलामी में खरीदी शम्मी कपूर की जैकेट
फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के रोल को लोग आज भी याद करते हैं. सॉन्ग ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ तो सुपरहिट हुआ ही था इसके साथ ही इस गाने में उनकी जैकेट ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, जब इस जैकेट की नीलामी हुई तो इस जैकेट को बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने 88,000 रुपए में खरीदा था.

उमराव जान में फारुख शेख की सिल्वर अंगूठी
फिल्म उमराव जान भारत की चुनिंदा फिल्मों में से एक है. इस क्लासिकल फिल्म की दीवानगी ही अलग थी. इसके साथ इस फिल्म में स्टार्स द्वारा पहने गए गहने भी लोगों की नजर में चढ़े. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इस अंगूठी की नीलामी कर 96,000 की कमाई हुई थी.

यह भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha Trailer: सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस का दिल छू गई कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button