Pilibhit News: मंडराए तो काले-काले, पर बूंदें गिराकर चले गए बदरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:22 AM IST

शहर में सोमवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद
पीलीभीत। सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को उमस से खासी परेशानी उठानी पड़ी। जिस तहर से काले-काले बादल उमड़ कर आए, लग रहा था कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी ही हुई। जबकि रविवार को करीब 25 मिमी बारिश हुई थी।
सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में बूंदाबांदी हुई। दोपहर एक बजे के बाद इतनी तेज बादल आए मानों बरसात होने लगेगी। ठंडी हवा भी चलने लगी। लोग दिन भर बारिश का इंतजार ही करते रहे गए, लेकिन वर्षा नहीं हुई। सुबह और शाम को हल्की बूंदाबांदी ही हुई। इससे एक दिन पहले 25 मिमी बारिश होने से पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा था। जिले में एक जुलाई से अभी तक 150 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी 15 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है।

