मनोरंजन

जब बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने के लिए शाहरुख खान रिश्वत देने को भी हो गए थे तैयार, कहा- मैं घटिय

Connect News 24

Throwback: शाहरुख खान दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. शाहरुख की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल के शुरुआत में शाहरुख की पठान रिलीज हुई थी जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है. शाहरुख ने अपने 31 साल के करियर में कई अवॉर्ड जीते हैं. जिसमें 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड से लेकर फ्रांस हाइएस्ट सिविलियन अवॉर्ड शामिल हैं. हालांकि एक समय ऐसा था जब शाहरुख अवॉर्ड जीतने के लिए इतने बेताब थे कि उन्होंने रिश्वत देने की कोशिश की थी.

शाहरुख खान ने रिश्वत देने की बात खुद एक इंटरव्यू में बताई थी. रजत शर्मा के शो में शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था- जब किसी इंसान को कुछ पाने की चाह हो जाती है तो वह घटिया बन जाता है. उसे बंगला और कार सब चाहिए होती है. मैं भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने के लिए उतावला हो गया था.

रिश्वत देने के लिए हो गए थे तैयार
शाहरुख ने आगे कहा- मैं अवॉर्ड पाने के लिए उतावला हो गया था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं डिसर्व करता हूं. तो इस चाह के लिए मैं घटिया हो गया. मैं एडिटर के पास गया और मैंने कहा- मुझे ये अवॉर्ड चाहिए और अगर आपको पैसे चाहिए तो मैं वो भी देने के लिए तैयार हूं. लेकिन उन्होंने मुझसे कहा- ऐसे काम नहीं होता है अगर आप अच्छे होंगे तो लोग आपके लिए वोट करेंगे.

शाहरुख ने जीता अवॉर्ड
शाहरुख ने उस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था लेकिन वो पब्लिक वोटिंग से था पैसों की वजह से नहीं. अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख ने एडिटर से स्टेज पर माफी भी मांगी थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगे. शाहरुख के साथ फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं. इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आएंगे. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen ने छोटी बेटी अलीशा की शेयर की प्यारी वीडियो, फैंस बोले- समय कितनी जल्दी…


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button