बरेली

मदरसे में योग पर विवाद: आला हजरत दरगाह के प्रमुख से फोन पर अभद्रता, छह लोगों पर रिपोर्ट; लगाया ये आरोप

Connect News 24

Ala Hazrat Dargah maulana son filed FIR against six people for misbehaving

दरगाह आला हजरत, बरेली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरेलवी मसलक से जुड़ी प्रमुख दरगाह आला हजरत के मदरसे में कराए गए योग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना अहसन मियां के भाई मुस्तहसन रजा खां की ओर से रेता बजरी कारोबारी बताए जा रहे सलमान मियां समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

आरोप लगाया कि उनके बीमार पिता मौलाना सुब्हान रजा खां को फोन कॉल और मैसेज करके परेशान किया जा रहा था। दरगाह परिसर में योग को लेकर गैरजरूरी सवाल उठाए जा रहे हैं। आंतरिक तौर पर जांच होने के बावजूद कॉल कर अभद्रता की गई और उसकी रिकॉर्डिंग बिना अनुमति वायरल कर दी गई। उनके पिता का स्वास्थ्य खराब हो गया। मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button