बड़ी लापरवाही: महिलाओं को लगा दिया बेहोशी का इंजेक्शन, नसबंदी किट दूसरी जगह भूल आए स्वास्थ्य कर्मी

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही सीएचसी में आयोजित महिला नसबंदी शिविर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। कर्मचारियों ने महिलाओं को बुलाकर उन्हें बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगा दिए। जबकि किट मदनापुर में ही भूल आए। शाम को किट पहंची तो आशाओं ने महिलाओं की नसबंदी से इन्कार कर दिया। मान-मनौव्वल कराने के बाद भी महिलाएं राजी नहीं हुईं।
मंगलवार को महिला नसबंदी के लिए निगोही सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया था। गांवों से आशा वर्करों के माध्यम से करीब 53 महिलाएं नसबंदी कराने के लिए कैंप में पहुंची थीं। पूर्वाह्न 11 बजे से आईं महिलाओं की प्रथम चरण की जांच की गई।
48 महिलाओं ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
पांच महिलाएं गर्भवती होने के चलते लौटा दीं गईं। 48 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बरेली से आए सर्जन डॉ. अविनाश आनंद ने बेहोशी का इंजेक्शन लगवा दिया, जब ऑपरेशन के लिए रिंग और अन्य उपकरण की तलाश शुरू की तो स्वास्थ्य विभाग की किट उपलब्ध नहीं हुई।