पीलीभीत

Pilibhit News: गाने बजाने का विरोध करने पर महिला को लाठियों से पीटा

Connect News 24

पीलीभीत। गाने बजाने का विरोध करने पहुंची महिला को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश निवासी विशाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 मई को देर रात पड़ोस के रहने वाले अनुज के बहनोई तकिया दीनारपुर निवासी पप्पू घर के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर तेज आवाज में गाना बजा रहा था। परेशानी होने पर परिजन ने इसका विरोध किया।

आरोप है कि मां निर्मला देवी ने गाना बजाने का विरोध किया तो पप्पू ने अपने साथी शीशपाल, रामकेशन के साथ मिलकर लाठी-डंडे से कई प्रहार कर दिए। जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गए। घायल अवस्था में महिला को प्रारंभिक उपचार कराया गया। थाना प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव तकिया दिनारपुर निवासी पप्पू, अनुज, शीशपाल और रामकेशन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button