पीलीभीत

Pilibhit News: खन्नौत नदी की झाड़ियों में बाघ ने बनाया डेरा, दहशत

Connect News 24

वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम कर रही निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव मनहरिया के पास खन्नौत नदी की झाड़ियों में बाघ ने दो दिन से डेरा जमा रखा है। बाघ को खन्नौत नदी के समीप चहलकदमी करते देख कुछ लोगों ने सूचना वन एवं वन्य जीव प्रभाग को दी। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

नदी किनारे बाघ देखे जाने की सूचना गांव मनहरिया के कुछ लोगों ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों को दी। रविवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि जांच में नदी किनारे बाघ के पगचिह्न मिले है। बाघ झाड़ियों में छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम को लगाई गई है। बाघ को लेकर आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बाघ की चहलकदमी की जानकारी पर क्षेत्र के लोग दहशत में है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button