उत्तरप्रदेशपीलीभीतबदायूंबरेलीबिजनौर

डी0पी0एस0 बरेली के चैतन्य थापर ने किया विद्यालय का नाम रोशन

12वीं कक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया

Connect News 24

बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली के प्रतिभाशाली छात्र चैतन्य थापर ने कक्षा 12वीं (पीसीएम समूह) की बोर्ड परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। चैतन्य की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर, परिवार एवं मित्रों में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।चैतन्य थापर, श्री निखिल थापर एवं श्रीमती शिप्रा थापर के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अध्ययन का प्रतिफल बताया। चैतन्य के नाना श्री एस.के. नारंग ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय चैतन्य के दादा-दादी स्वर्गीय श्री अनिल थापर एवं स्वर्गीय श्रीमती त्रिप्ता थापर की प्रेरणा, संस्कार एवं आशीर्वाद को भी समर्पित किया। परिवारजनों ने कहा कि चैतन्य ने अपने अथक परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।विद्यालय के शिक्षकों ने भी चैतन्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लगन, एकाग्रता एवं दृढ़ संकल्प से यह सफलता अर्जित की है। शिक्षकों के अनुसार चैतन्य शुरू से ही अध्ययन के प्रति गंभीर एवं मेहनती छात्र रहे हैं। वहीं चैतन्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को दिया।इस अवसर पर डॉ. विनय खंडेलवाल, मनु धींगरा एवं गौरव सारण वैश्य ने चैतन्य थापर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चैतन्य भविष्य में भी शिक्षा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button