मनोरंजन

पहले दिन गदर मचाएगी ‘टाइगर 3’, यूएसए में धुंआधार बिक रहे टिकट, भारत में इस दिन से करें बुकिंग

Connect News 24

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ साल 2023 की मच अवेटेड फिल्म में से एक है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. हाल ही में फिल्म का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें सलमान खआन नेक्स्ट लेवल के स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इसे देखन के बाद फैंस क्रेजी हो गए हैं और फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. वैसे फैंस के लिए गुड न्यूज है कि ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग अब शुरू होने वाली है. चलिए जानते हैं सलमान खान की इस फिल्म के लिए कब से टिकट बुक किए जा सकते हैं?

‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग कब से होगी शुरू?
‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट यानी ‘टाइगर 3’  की एडवांस बुकिंग रविवार, 5 नवंबर  2023 से शुरू हो रही है. यानी बस कुछ घंटों के बाद फैंस ‘टाइगर 3’ के लिए अपने टिकट बुक कर सकते हैं. इसके साथ बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म को ऑडियों में मामूली बदलाव और जीरो सीन्स कट के साथ सीबीएफसी से यूए सर्टफिकेट भी मिल गया है. वहीं फिल्म का रन टाइम भी सामने आ गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है.

तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ” एक्सक्लूसिव… ‘टाइगर 3’ रन टाइम… टाइगर 3 को 27 अक्टूबर 2023 को सीबीएफसी द्वारा ‘यूए’ सर्टिफाईड किया गया. ड्यूरेशन 153.38 मिनट:सेकंड (2 घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड) भारत- थिएट्रिकल रिलीज की तारीख: (रविवार) 12 नवंबर 2023… एडवांस बुकिंग (रविवार) 5 नवंबर 2023 से शुरू होगी, सलमान खान, कैटरीनाकैफ, इमरानहाशमी.”

 

‘टाइगर 3’ ने रिलीज से पहले यूएसए में की धुंधाआर एडवांस बुकिंग
इस बीच, सलमान खान फैन पेज के मुताबिक, ‘टाइगर 3’ ने अमेरिका जैसे इंटरनेशनल मार्केट में एडवांस बुकिंग में पहले ही एक आइकॉनिंक बेंचमार्क सेट कर लिया है. फैन पेज ने ट्वीट किया, “सलमान खान की टाइगर3 ने यूएसए में रिलीज से 8 दिन पहले 100K का आंकड़ा पार कर लिया…पठान ने रिलीज से 7 दिन पहले 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर किया था.”

 

कब रिलीज होगी ‘टाइगर 3’
बता दें कि सलमान खान और कैटरीना टाइगर 3 में एक बार फिर अविनाश राठौड़ और जोया का किरदार निभाते हुए नजर आएंगें. फिल्म में रेवती, रिद्धी डोगरा और इमरान हाशमी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है, ये फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.  

यह भी पढ़ें: 90s की इस खूबसूरत हसीना से शादी रचाने वाले थे अजय देवगन, काजोल की एंट्री ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button