Schoolsआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावकासगंजपीलीभीतबदायूंबरेलीबिजनौररामपुरशाहजहाँपुरसम्भल (भीम नगर)

रोहिलखंड क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली नियुक्तियों का भरोसेमंद नाम बना के0सी0एम0टी0:शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कायम उत्कृष्ट पहचान

25 वर्षों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शानदार नियुक्तियाँ(प्लेसमेंट) संतुष्ट एलुमनाई एवं सशक्त रोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बनाई अलग पहचान

Connect News 24

 

           

रोहिलखंड क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट नियुक्तियों और रोजगारपरक शिक्षण के लिए अपनी मजबूत पहचान बना चुका के0सी0एम0टी0 कॉलेज आज विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भरोसेमंद संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। 25 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता का गौरवपूर्ण सफर तय कर रहा यह संस्थान शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।संस्थान में विद्यार्थियों को केवल उपाधि ही नहीं, बल्कि रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और व्यावसायिक वातावरण के अनुरूप तैयार किया जाता है। यही कारण है कि केसीएमटी के विद्यार्थियों को 6 लाख से 9 लाख रुपये वार्षिक वेतनमान तक के रोजगार अवसर प्राप्त हो रहे हैं। संस्थान का रोजगार मार्गदर्शन केंद्र विद्यार्थियों को साक्षात्कार तैयारी, अभिक्षमता प्रशिक्षण, कौशल विकास, व्यावसायिक संवाद क्षमता एवं औद्योगिक अनुभव जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, जिससे छात्र आधुनिक रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें। संजना अग्रवाल (कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर) ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल उपाधि प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक जगत के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना है। वहीं महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार के अनुसार, संस्थान में उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षण प्रणाली को निरंतर सशक्त किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त हो सकें। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खंडेलवाल ने कहा कि के0सी0एम0टी0 विद्यार्थियों की प्रतिभा को व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा हैके0सी0एम0टी0 कॉलेज में बी0बी0ए0,बी0सी0ए0,एम0बी0ए0,एम0सी0ए0,बी0कॉम,बीएस0सी0 बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बी0एड0, एम0एड0, डी0एल0एड0, सहित अनेक रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।संस्थान के विद्यार्थियों को एक्सेंचर, टेक महिंद्रा, जेनपैक्ट, एचसीएल, इन्फोसिस, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।विद्यार्थियों की संतुष्टि, सकारात्मक पूर्व छात्र संतुष्टि, आधुनिक व कैरियर केंद्रित शिक्षण वातावरण और शानदार नियुक्ति के कारण केसीएमटी कॉलेज आज रोहिलखंड क्षेत्र के अग्रणी शिक्षा संस्थानों में अपनी विशिष्ट और उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button