उत्तरप्रदेशबरेली

पी.जी. आई. ऑफ मैनेजमेन्ट , केसीएमटी कैम्पस-2 में एम॰एड॰ प्रशिक्षुओं के द्वारा किया गया बी.एड. छात्रों हेतु ‘Sports डे’ का आयोजन।

Connect News 24

पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनेजमेंट,केसीएमटी कैंपस-2 फरीदपुर मार्ग बरेली में बरेली कॉलेज, बरेली से आए M.Ed विभाग के प्रशिक्षुओं की टीम-3 ने बी.एड. छात्रों हेतु आज ‘ Sports ‘ शीर्षक के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञानदायनी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वन्दना के साथ किया गया ।

प्रशिक्षुओं की तीसरी टीम के सदस्यों में रिद्धिमा ,अभिलाषा और शालवी शामिल थी । टीम नम्बर – 3 ने अपनी प्रस्तुति के दौरान खेलों का महत्व, खेलों के प्रकार, खेलों के लाभ तथा खेलों का देश के लिए महत्व बताया आदि बताया ।

खेलों के प्रकार में मुक्त खेल तथा संरचनात्मक खेल, बाहरी खेल तथा भीतरी खेल, वैयक्तिक खेल और सामूहिक खेल, ओजस्वी खेल एवं शान्त खेल, संवेदी-क्रियात्मक (Sensori motor) और प्रतीकात्मक खेल के विषय में छात्रों को बताया ।

प्रस्तुति के पश्चात इन्होंने बी.एड. छात्रों हेतु खेलों से सम्बंधित एक quiz comptition का आयोजन किया । जिसमें 5-5 छात्रों की 6 टीम्स बनायी गयीं । इन टीम्स में से टीम – बी , जिसे टीम सानिया नाम दिया गया था , विजेता रही । इस टीम के सदस्यों में सोनी , दिव्या , शिवानी , शिवानी कश्यप तथा आस्था रहीं।

क्विज के अतिरिक्त Legged race , lemon race तथा baloon race का आयोजन भी किया गया । Legged race में 3-3 छात्रों की टीम्स बनाई गयी तथा संदीप , अनिकेत और अनमोल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Lemon race में , शुभि ने प्रथम , आशु कुमारी ने दूसरा तथा शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । Baloon race में अनमोल ने प्रथम , शालिनी ने दूसरा तथा रीतू शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया तथा भरपूर आनंद उठाया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन खेलों द्वारा बालकों में त्वरित निर्णय क्षमता , वस्तुओं की जानकारी , समायोजन , समन्वय , सद्भाव , साहस , सहअस्तित्व जैसे गुणों का स्वभाव में स्वतः ही विकास हो जाता है । खेल एकल व समूह दोनों रूपों में खेले जाते हैं ।

लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button