बरेली

मेडल से नवाजे गए 1200 मेधावी: केंद्रीय मंत्री बोले- सफलता… धैर्य, समर्पण और मेहनत का सकारात्मक परिणाम

Connect News 24

amar ujala bhavishya jyoti samman 12 hundred students got medals

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडल… अथक परिश्रम का सकारात्मक परिणाम है। यह भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। बरेली में अमर उजाला की ओर से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के सभागार में शनिवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में ये बातें केंद्रीय उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं। उन्होंने मेधावियों को देश के विकास में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, अति विशिष्ट अतिथि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर प्रीति जायसवाल, डीआआईओएस सोमारू प्रधान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

फिर मेधावियों को क्रमवार मेडल्स पहनाए और प्रशस्ति पत्र दिए। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button