बरेली

Train Cancelled: आज बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें निरस्त, कल से दिल्ली रूट पर मिलेगी राहत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 17 Jul 2023 06:39 AM IST

15 trains will remain canceled even today on delhi route

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनें सोमवार को भी निरस्त रहेंगी। हालांकि, मंगलवार से इस रूट पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में यमुना नदी का पुराना पुल संख्या 249 ट्रेनों के संचालन के लिए खोल दिया गया है। पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद बरेली-दिल्ली के बीच यात्रा में समस्या नहीं होगी। अब तक दिल्ली के लिए बदले रूट से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था।

ट्रेनों को लगातार निरस्त और शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने से यात्रियों की संख्या भी कम हो गई थी। दिल्ली, देहरादून, चंडीगड़, अंबाला और जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी हो रही थी। 

बरेली-दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन सामान्य होने के बाद चंडीगढ़ और अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से रविवार देर शाम जानकारी दी गई कि यमुना नदी के पुल को खोले जाने के बाद इस रूट की ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button