रामपुर

Rampur News: दुकानों पर काम कर रहे 17 नाबालिगों को कराया मुक्त

Connect News 24

रामपुर। बालश्रम उन्मूलन के लिए होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। नाबालिग से काम न कराने के लिए चेतावनी देते हुए 17 नाबालिगों को मुक्त कराया गया।

दोपहर 12 बजे के बाद सिविल लाइंस, थाना गंज, पहाड़ी गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एचटीयू के प्रभारी कृष्ण अवतार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार, प्रर्वतन अधिकारी शिवम सिंह, चाइल्ड लाइन प्रभारी सुलेखा चौहान ने हेड कांस्टेबल अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह के साथ चेकिंग की थी। विकास भवन के पास कई ढाबों की चेकिंग कर कर्मचारियों की उम्र और उनके बारे में जानकारी ली गई।

चेकिंग के दौरान दुकान पर काम करने वालों के आधार कार्ड चेक किए गए। इसके बाद ढाबों के स्वामियों को नाबालिगों से काम न कराने की सख्त चेतावनी दी गयी। इस बीच 17 नाबालिगों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए नाबालिगों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच थी। जिसमें अधिकतर मैकेनिक शॉप और बेकरी की दुकानों पर काम कर रहे थे। इस दौरान 10 दुकानदारों का चालान भी किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button