रामपुर

Rampur News: टांडा में नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में 36.97 करोड़ का अनुमानित बजट पास

Connect News 24

टांडा। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 36.97 करोड़ रुपये के आय व व्यय को मंजूरी दी गई। सभासदों ने वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास की बात रखी। वही पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने नगर के समग्र विकास में समुचित योगदान देने का वादा किया और सभासदों से समय समय पर नगर की बेहतरी के लिए सुझाव देने की बात भी कही।

बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में नगर पालिका बोर्ड की पहली मीटिंग आयोजित हुई। जिसमे सबसे पहले पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफ़राज और अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने सभी सभासदों को बधाई दी और उनका स्वागत किया। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित नगर पालिका की आय 18.97 करोड़ रुपए तथा व्यय 18 करोड़ रुपए का बताया। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष की तरफ से प्रस्ताव रखा गया की नगर में स्वास्थ के लिए कोई हायर सेंटर नहीं होने के कारण दूसरे शहर को जाने के लिए एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है। इसलिए नगर पालिका को एक एम्बुलेंस खरीद कर लोगों को देनी चाहिए। जिस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जिसके बाद सभसद एम सगीर ने कहा की नगर पालिका पर किस संस्था या व्यक्ति की कितनी देनदारी बाकी है उसका ब्यौरा उपलबध कराया जाये। जिसपर ईओ ने ब्यौरा उपलब्ध करवा दिया। वार्ड 23 से सभासद महमूद अली नायक द्वारा प्रस्ताव रखा गया की वार्ड 23 में बहने वाली नहर का सौन्दर्यकरण होना चाहिए। वही नगर पालिका के सामने से रामपुर रोडतक जाने वाली नहर के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटा कर रोड का चौड़ीकरण किया जाए तथा उस रोड को टांडा का मिनी बाय-पास बनाया जाए। जिससे नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को स्थाई निजाद मिल सके। प्रस्ताव का सभी सभासदों द्वारा पुरजोर समर्थन किया गया। वही सभासद अमीर जहाँ ने वार्ड दस में पथ प्रकाश, ने रोड बनाने सहित अन्य प्रस्ताव नगर पालिकाध्यक्ष को दिए। सभासद मतीन कुरैशी ने मोहल्ला राहुपुरा में नगर पालिका द्वारा बनाये गए शॉपिंग मॉल को न.क्शे के अनुसार उसका कार्य पूरा कराने के बाद ही उसमे मौजूद दुकानदारों से किराया लेने की बात कही। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफ़राज ने कहा कि पालिका क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए बोर्ड कार्य करेगी। सभी सदस्य समय-समय पर जनहित से जुड़े अपने सुझाव उपलब्ध कराते रहें। अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने कहा कि नगर के विकास के लिए बनी कार्ययोजना को मूर्तरूप देने का प्रयास होगा। मीटिंग में प्रधान लिपिक धनिराम सैनी, लिपिक शुभम समेत सभी सभासद मौजूद रहे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button