शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Connect News 24

शाहजहांपुर। नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिलेभर में अद्भुत उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने योग किया और इसको जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन, नगर निगम व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस पर जीएफ कॉलेज खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीएम उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम द्वय संजय कुमार पांडेय, त्रिभुवन, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर व अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक ज्योति गुप्ता, गीता पांडेय, मृदुल गुप्ता व अभिनव शुक्ला ने मुख्य मंच से योगाभ्यास कराया, जबकि मैदान में स्थित सहयोगी मंचों पर विपिन रस्तोगी, जवाहर लाल रस्तोगी, प्रमोद पांडेय, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, अनामिका अवस्थी व अर्चना दीक्षित ने आसनों का प्रदर्शन किया। साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम के बाद प्रणव मंत्र ॐ की ध्वनि व प्रार्थना के साथ योगाभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, चक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन व प्राणायाम के क्रम में कपालभाति, नाड़ीशोधन, शीतली, भ्रामरी तथा ध्यान के पश्चात संकल्प व प्रार्थना कराकर योग सत्र पूर्ण किया गया।

योग विज्ञान संस्थान के जिला मंत्री कवि डॉ. इंदु अजनबी ने संचालन किया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक राशिद अली, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, डीपीओ पवन कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, बीएसए कुमार गौरव, एसडीएम कपिल देव, तहसीलदार सदर चमन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं योग विज्ञान संस्थान के प्रशिक्षक संध्या गुप्ता व रचना चांदना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसएस कॉलेज में सौरभ गोयल व प्रवीण मिश्र, नालंदा पब्लिक स्कूल उधरनपुर में जवाहरलाल रस्तोगी ने योगाभ्यास कराया।

भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों ने कई स्थानों पर कराया योगाभ्यास

भारतीय योग संस्थान की ओर से शहीद उद्यान में मुख्य आयोजन किया गया। इसके अलावा रोजा पावर ग्रिड, रिलायंस थर्मल पावर, एफसीआई, रोजा खेल मैदान, बनतारा आश्रम, बीआरसी भावलखेड़ा, आयकर विभाग, वृंदावन गार्डन, गायत्री शक्तिपीठ, पुलिस लाइंस, ओसीएफ सरस्वती शिशु मंदिर, आनंदपुरम कॉलोनी में संस्थान के प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास करवाया। प्रांतीय मंत्री पवन सिंह, जिला उप प्रधान मयंक भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे। पवन सिंह ने आयकर कार्यालय में योग कराया। इस दौरान आयकर अधिकारी युवराज सिंह, एनके गौतम, सचिन गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक एसपी मिश्रा, प्रमोद प्रमिल आदि मौजूद रहे।

संस्थानों और कार्यालयों में हुआ योग

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्य अतिथि अर्चना वर्मा की मौजूदगी में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार व विद्यार्थियों ने योग किया। जजी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश वैश्य, महासचिव सुधीर पांडेय, प्रभारी जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार राय आदि ने योग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, विकास गुप्ता, शुभांगी गुप्ता के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के निर्देश पर सभी युवा मंडलों की ओर से आयोजन हुआ। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने अंबेडकर नगर बस्ती महमंद जलालनगर में योगासन कराए। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशन में वन स्टॉप सेंटर पर योगाभ्यास कराया गया।

स्कूलों में शिक्षकों-स्कूली बच्चों ने लगाए आसन

गुरुनानक पाठशाला, ग्लेयरिंग पब्लिक स्कूल, किड्स जोन, ऑल सेंट्स स्कूल, एसपी कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में योग का आयोजन हुआ। इसके अलावा सभी बेसिक विद्यालयों में योग कराया गया। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता जैसल के निर्देश पर ऑनलाइन योग दिवस मनाया गया। एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, डीपी सिंह महाविद्यालय में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। मदरसों में भी योग दिवस मनाया गया। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में शिक्षक मोइन खान व ममनून खान ने योग से होने वाले लाभ बताए।

विश्व योग दिवस पर जीएफ कॉलेज में योग करते होमगार्डस्।संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button