बरेली

बरेली में 50.48 प्रतिशत मतदान

Connect News 24

बरेली में 50.48 प्रतिशत मतदान


By: Inextlive | Updated Date: Fri, 12 May 2023 02:03:47 (IST)




सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान बेहद धीमी गति से आगे बढ़ा, 50.48 प्रतिशत पर रुक गया आंकड़ा

बरेली(ब्यूरो)। जिले में लोकतंत्र का उत्सव मनाने में नीरसता दिखाई दी। बेहतर मतदान को किए गए प्रयासों के बावजूद मतदाता एक्सप्रेस गति नहीं पकड़ सकी। 50 प्रतिशत पर ही एक्सप्रेस हांफने लगी, जिससे आंकड़ा वही थम गया। किसी भी चक्र में मतदान 11 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ सका। आखिर के घंटों में भी कई जगह बूथ खाली दिखाई दिए। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 1195 पोङ्क्षलग बूथों पर मतदान शुरू हुआ। 13.32 लाख मतदाताओं को 2459 प्रत्याशी चुनने थे। मतदाताओं ने नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए वोङ्क्षटग की। मतदान शुरू होते ही तमाम मतदाता पोङ्क्षलग बूथों पर पहुंचे। दिन में धूप के कारण भीड़ कुछ कम हुई। शाम को फिर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोग बूथों पर पहुंचे।

लोकतंत्र का यह उत्सव लोगों ने मनाया
लोकतंत्र का यह उत्सव लोगों ने मनाया तो लेकिन मतदाता एक्सप्रेस कभी भी दौड़ती हुई नहीं दिखाई दी। पहले दो घंटे में जिले में मात्र 9.03 प्रतिशत ही मतदान हो सका। फिर 11 बजे तक 20.03 प्रतिशत ही वोट पड़े। एक बजे तक मतदान का आंकड़ा 30.78 प्रतिशत रहा। तीन बजे इसमें मामूली सुधार हुआ और आंकड़ा 36.95 प्रतिशत तक पहुंच गया। शाम पांच बजे 46.76 लोगों ने मतदान किया था। आखिर में छह बजे तक करीब 50.48 प्रतिशत ही मतदान जिले में रिकार्ड किया गया।

पिछले चुनाव से भी गिर गया मतदान प्रतिशत
इससे पहले नगर निकाय के चुनाव वर्ष 2017 में हुए थे। उस वक्त पूरे जिले में 53.17 प्रतिशत वोङ्क्षटग हुई थी। इस पर 50.48 प्रतिशत पर ही मतदान सिमट गया। जिले में मतदाता जागरूकता के तमाम दावों के बावजूद पिछली बार से 2.69 प्रतिशत वोङ्क्षटग कम हुई।

मतदान के यह हैं आंकड़े
जिले का औसत मतदान (बार ग्राफ)
सुबह नौ बजे 9.03
11 बजे 20.03
दोपहर एक बजे 30.78
तीन बजे 36.95
शाम पांच बजे 46.67
अंतिम मतदान का प्रतिशत 50.48


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button