पीलीभीत

Pilibhit News: दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Connect News 24

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के टनकपुर हाईवे पर ईदगाह के सामने दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज गया है। हादसे का शिकार लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

हादसा बृहस्पतिवार को रात आठ बजे हुआ। इलाके के महोफ गांव का रहने वाला संतोष अपने साथी गौरंग के साथ बाइक से मझोला से अपने घर जा रहा था। टनकपुर हाईवे पर सामने से भिंडारा गांव का रहने वाला हरीश बाइक से आ रहा था। दोनों बाइकें आमने में टकरा गईं। मौके पर संतोष की मौत हो गई जबकि हरीश और गौरंग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कोतवाल उदयवीर सिंह चौहान के मुताबिक दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button