बदायूं

Budaun News: हर हाल में 31 तक हो जाए गन्ने का भुगतान

Connect News 24

In any case, payment for sugarcane should be made by 31st

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने दिए गन्ना भुगतान के निर्देश। स्रोत- सूचना विभाग

क्रय केंद्रों पर घटतौली व अवैध गन्ना खरीद की रोकथाम के हों इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गन्ने का भुगतान न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने 31 दिसंबर तक बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि भुगतान की कार्ययोजना शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत की जाए।

बुधवार को डीएम मनोज कुमार ने सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में गन्ना मूल्य / अंशदान भुगतान, चीनी मिलों द्वारा की जा रही गन्ना खरीद आदि की समीक्षा की।

डीएम ने यदु शुगर मिल बिसौली एवं न्योली शुगर मिल, कासगंज पर गत पेराई सत्र के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए बकाए का शतप्रतिशत भुगतान 31 दिसंबर तक प्रत्येक दशा में करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि भुगतान की कार्ययोजना शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत की जाए। निर्देश दिए कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली एवं अवैध गन्ना खरीद की रोकथाम के लिए टीमें लगातार निगरानी एवं निरीक्षण करती रहें।

डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम भी चीनी मिल एवं गन्ना केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते रहें। जिला गन्ना अधिकारी किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करें। ट्राॅलियों में गन्ना ओवरलोड न किया जाए, इसका भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button