Budaun News: महिलाओं ने किया नृत्य, बही भक्ति की बयार

अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिलाएं।स्रोत-स्वयं
अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुम्ब की ओर से तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब ने तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर महिलाएं जमकर नृत्य किया।
बरेली रोड स्थित बेंक्वट लॉन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तुलसी को नारी का आकार में सुसज्जित कर उसका पूजन किया। महिला कुटुम्ब की नींव रखने वाली डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि महिला समाज ने क्रिसमस ट्री के स्थान पर तुलसी पूजन परंपरा प्रारंभ की थी, जिसे इस वर्ष अलग तरह से मनाने का प्रयास किया गया है।
इस मौके पर ‘सांवरी सूरत पे मोहन’ भजन पर मधुरिमा रस्तोगी ने नृत्य किया तो डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कविता प्रस्तुत की। रूपम गुप्ता, कीर्ति गुप्ता ने ‘बजाओ ढोल हमारे घर राम आए हैं’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके अलावा नेहा, सलोनी वैश्य, मेघा अग्रवाल और पू्नम ने भी नृत्य प्रस्तुत किए। पूजा शलभ के रामरस भजन ने माहौल राममय कर दिया तो राधा के भजन व एकता के नृत्य ने धूम मचा दी।
डॉ. कमला माहेश्वरी द्वारा नाटिका रूप मे मंचित नृत्य पर सभी थिरक उठे। कान्हा के रूप में शैफाली रस्तोगी का नृत्य मनमोहक रहा। नन्हीं वैभवी ने भजन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि हमें तुलसी पूजन के माध्यम से तुलसी जैसे औषधीय पौधों को संरक्षित करने का संदेश देना चाहिए।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक महेश गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता, उझानी की पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल व दूरदर्शन बरेली की संचालिका डॉ. कविता अरोरा ने किया। इस मौके पर एकता गुप्ता, नेहा शरद, सीमा रस्तोगी, पूजा, साधना, सलोनी, संगीता आदि मौजूद रहे। संचालन दीप्ति दीपांक रस्तोगी, आभा गुप्ता व पूनम रस्तोगी ने किया।