बदायूं

Budaun News: 10 ज्योतिर्लिंग, दो धाम की तीर्थयात्रा के लिए जत्था रवाना

Connect News 24

Group leaves for pilgrimage to 10 Jyotirlingas, Do Dham

बिरुआबाड़ी मंदिर से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होता जत्था।स्रोत-स्वयं

बदायूं। भारतीय जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में बिरुआबाड़ी मंदिर से तीर्थ यात्रा के लिए बुधवार को 45 सदस्यीय जत्था रवाना हुआ। इनको मेरे राम सेवा संस्थान निदेशक रवि समदर्शी महाराज ने लाल झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारतीय जनाकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट निदेशक आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री, शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने बताया कि दस ज्योतिर्लिंग में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, परली वैद्यनाथ, नागेश्वर, घुश्मेश्वर, रामेश्वरम, त्र्यंबकेश्वर, मल्लिकार्जुन, सोमनाथ के अलावा रामेश्वर धाम, द्वारका धाम, तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण, मध्य, पूर्वी व पश्चिम भारत के दर्जनों तीर्थस्थानों के दर्शन कराए जाएंगे।

यह लोग तीर्थ स्थानों के दर्शन के बाद 10 जनवरी को लौटेंगे। आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री, रवि समदर्शी, अमन मयंक शर्मा, राजीव शर्मा, जापान बाबू, रजत आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button